लेटेस्ट न्यूज़

Guru Nakshatra Transit 2026: 18 जून को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 4 राशियों को मिलेगा खूब लाभ

18 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है. इस गुरु नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. करियर, धन लाभ, पारिवारिक सुख और भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी विशेष महत्व दिया जाता है. जून 2026 ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने के बाद अब 18 जून 2026 को शनिदेव के प्रिय नक्षत्र पुष्य में गोचर करने जा रहे हैं.
 

2

2/8

पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों का राजा कहा जाता है और इसे सुख, समृद्धि व कल्याण का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में जब ज्ञान, भाग्य और धर्म के कारक गुरु इस शुभ नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
 

3

3/8

कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और व्यापार में किए गए नए समझौते आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकते हैं. साथ ही मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
 

4

4/8

कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय धन लाभ के लिहाज से शुभ माना जा रहा है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. पहले किए गए निवेश, जैसे शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या प्रॉपर्टी से अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं. वहीं विदेश जाने की तैयारी कर रहे छात्रों और पेशेवरों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
 

5

5/8

धनु राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है. कारोबार करने वालों को नए ऑर्डर और क्लाइंट मिलने की संभावना है. बिजनेस ट्रिप्स सफल रह सकती हैं, कार्यस्थल के विवाद खत्म हो सकते हैं और काम की सराहना मिलने से प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं. पुराना कर्ज चुकाने में भी सफलता मिल सकती है.
 

6

6/8

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक सुख और मानसिक शांति लेकर आ सकता है. परिवार में चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के योग हैं. अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं, जबकि विवाहित लोगों के रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हो सकते हैं.
 

7

7/8

गुरु के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश का असर इन राशियों के लोगों के अधूरे और लंबे समय से अटके कार्यों पर भी पड़ सकता है. भाग्य का सहयोग मिलने से कई काम बिना किसी बड़ी बाधा के पूरे होने के संकेत हैं, जिससे आत्मविश्वास और सकारात्मकता में वृद्धि होगी.
 

8

8/8

ज्योतिष अनुसार, इस शुभ समय का अधिक लाभ पाने के लिए हर गुरुवार भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना गया है. साथ ही केले के वृक्ष की पूजा करें और माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं. ऐसा करने से गुरु ग्रह के शुभ प्रभावों में वृद्धि हो सकती है.