लेटेस्ट न्यूज़

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विमानन क्षेत्र में भेदभाव का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू को लिखा पत्र, क्रू मेंबर्स के लिए उठाई समान अवसर की मांग

Crew Discrimination News: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विमानन क्षेत्र (एविएशन सेक्टर) में क्रू सदस्यों के साथ हो रहे कथित भेदभाव का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया है.

ADVERTISEMENT

chandrashekhar azad letter, civil aviation minister, crew discrimination news, flight duty rules, nagina mp news, ram mohan naidu, aviation safety standards, crew rest period, international flight crew, up political updates
Nagina MP Chandrashekhar Azad (File Photo)
social share
google news

Chandrashekhar Azad Letter to Civil Aviation Minister: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विमानन क्षेत्र (एविएशन सेक्टर) में क्रू सदस्यों के साथ हो रहे कथित भेदभाव का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया है. सांसद चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने इस गंभीर विषय को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू को एक आधिकारिक पत्र भेजा है. अपने पत्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के दौरान क्रू मेंबर्स को मिलने वाले मौकों और उनके आराम से जुड़े नियमों में पारदर्शिता लाने की मांग की है. चंद्रशेखर आजाद का आरोप है कि उड़ानों के आवंटन में कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है. इस मामले में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है.