जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद की हत्या का आरोपी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, दो बदमाश अभी भी फरार
ADVERTISEMENT
Jaunpur Crime News: जौनपुर में 1 मई को बारात ले जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन. 1 लाख का इनामी बदमाश रवि यादव मुठभेड़ में मारा गया, मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद की तलाश जारी.
Azad Bind Murder Case jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दूल्हा आजाद बिंद की दिनदहाड़े हत्या की वारदात लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. इस सनसनीखेज हत्याकांड पर एक्शन लेते हुए जौनपुर पुलिस ने बीती देर रात एक बड़ी मुठभेड़ में मुख्य आरोपी रवि यादव को मार गिराया है. हालांकि, इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस के एक इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एनकाउंटर के दौरान रवि का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
