Opinion: 118 विधानसभा घूम चुकी गविष्ठि यात्रा, मगर कहीं नहीं दिखा जनआंदोलन जैसा माहौल! पर क्यों?
Opinion: यूपी में 23 दिन और 118 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ठि यात्रा में जनआंदोलन जैसा माहौल क्यों नहीं बन पाया? क्या यह यात्रा सिर्फ डिजिटल हाइप और राजनीतिक नेटवर्क पर टिकी है?
ADVERTISEMENT

UP News
Opinion: 23 दिन. 118 विधानसभा क्षेत्र. सैकड़ों सभाएं. लगातार सोशल मीडिया प्रचार, लेकिन फिर भी उत्तर प्रदेश में कहीं वैसा जनआंदोलन जैसा माहौल क्यों नहीं बन पाया, जैसा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ठि यात्रा के समर्थक शुरुआत में दावा कर रहे थे? यह सवाल अब केवल राजनीतिक गलियारों में ही नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच भी तेजी से उठने लगा है. यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है, लेकिन उसके साथ स्वतःस्फूर्त जनसमर्थन का विस्तार वैसा दिखाई नहीं दे रहा, जैसा किसी बड़े सामाजिक या धार्मिक आंदोलन में सामान्यतः देखने को मिलता है.