Bareilly Drug Bust: बरेली में 7 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, मीरगंज पुलिस ने अंडरपास से दबोचा
Bareilly Crime News: बरेली के मीरगंज में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 75 ग्राम स्मैक और अपाचे बाइक बरामद हुई. पुलिस के अनुसार जब्त स्मैक की कीमत करीब 7 लाख रुपये है. आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly Crime News: मीरगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 7 लाख रुपये कीमत की 75 ग्राम स्मैक और एक बाइक बरामद की. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ तस्करी विरोधी अभियान के तहत मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की 75 ग्राम स्मैक और एक बाइक बरामद की है.