Ballia Congress Protest: महोबा दलित छात्रा कांड पर बलिया में कांग्रेस का हंगामा, योगी सरकार के ‘अपराध मुक्त यूपी’ दावे पर बड़ा हमला
Mahoba Horror Case: महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट और विभिन्न तहसीलों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस नेताओं ने योगी सरकार के ‘अपराध मुक्त प्रदेश’ के दावे को जुमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को सुरक्षा व आर्थिक सहायता देने की मांग की.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Mahoba Case Protest: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में कांग्रेसियों का हल्लाबोल. महोबा जनपद में दलित छात्रा के साथ हुए अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म एवं उसको सिगरेट से जलाना जैसे अमानवीय अत्याचार की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने आज बलिया समेत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय एवं बांसडीह , बेल्थरा, रसड़ा व बैरिया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया.