लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Traffic Police Assault : बलिया में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, शराबियों को जनता ने बीच सड़क पर सिखाया सबक

Traffic police assault Ballia: बलिया में बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी से शराबियों ने बदसलूकी करते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया और कार में खींचने की कोशिश की. पुलिसकर्मी की गुहार पर गुस्साई जनता ने शराबियों की कार में तोड़फोड़ कर एक आरोपी को सड़क पर घसीटकर जमकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Balia News
Balia News
social share
google news

Ballia Viral Video: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसी हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसने कानून व्यवस्था और बीच सड़क पर शराबियों के आतंक की पोल खोल कर रख दी है. बागी बलिया में एक तरफ जहां आसमान से आग बरस रही है और हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है, वहीं दूसरी तरफ बीच सड़क पर ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ कि देखने वालों के होश उड़ गए. ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अपनी जान बचाने के लिए सरेआम जनता से गुहार लगानी पड़ी. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जो किया, उसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.