लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Controversy: रायबरेली में राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, मोदी-शाह पर टिप्पणी मामले में कोर्ट ने स्वीकार किया परिवाद

Raebareli Court Case: रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणी को लेकर अदालत में परिवाद दायर किया गया है. कोर्ट ने मामले को स्वीकार कर 15 जून को अगली सुनवाई तय की है, जिससे जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

 Rahul Gandhi Court Case
Rahul Gandhi Court Case
social share
google news

Raebareli Court Case: राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली की अदालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर कथित टिप्पणी को लेकर परिवाद दायर किया गया है. अदालत ने मामले को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख तय की है. कांग्रेस के गढ़ और खुद के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अपने बेबाक बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले राहुल गांधी अब एक नए कानूनी बवंडर में फंस गए हैं. उनके एक 'विवादित' बयान ने अब अदालत की चौखट पर दस्तक दे दी है, जिससे जिले की सियासत में अचानक भूचाल आ गया है.