UPTak Baithak Logo

UP Lekhpal Exam: लेखपाल मुख्य परीक्षा के बाद देवरिया सेंटर पर क्यों मची थी खलबली? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सामने आया पूरा सच

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को संपन्न हुई. देवरिया के जनता इंटर कॉलेज में छात्रों को देरी से छोड़ने के वायरल वीडियो का सच आया सामने. बायोमेट्रिक इशू के कारण रुकी थी भीड़, आयोग ने कहा- अफवाहों पर होगी कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026
social share
google news

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 21 मई 2026 को आयोजित की गई लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के बाद से ही सोशल मीडिया पर धांधली और गड़बड़ी के आरोपों को लेकर भारी हंगामा मचा हुआ है. इंटरनेट पर कई वीडियो शेयर कर यह सवाल उठाए जा रहे थे कि आखिर परीक्षा का समय (सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक) खत्म होने के बाद भी अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर क्यों रोका गया? इस विवाद के बीच यूपी Tak की टीम ने देवरिया के उसी परीक्षा केंद्र पर मौजूद कैंडिडेट और उनके भाई से बात कर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई का पता लगाया है.