Mathura police news: मथुरा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 चोरी की बाइक बरामद
Mathura News: मथुरा में कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपी विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल थे, जिन पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura Crime News: वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. इनमें कई बाइक विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं.