लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 80 KM/घंटे की रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान... इन 40+ जिलों में गिरेंगे ओले

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की बड़ी राहत. 29 मई को लखनऊ, कानपुर, नोएडा और गाजियाबाद समेत 43 जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश का अलर्ट जारी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का सामना कर रहे नागरिकों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि 29 मई को प्रदेश के एक बड़े हिस्से में मौसम करवट लेने वाला है. इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी और कई इलाकों में ओले गिरेंगे. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अलर्ट जारी किया है.