लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक के सीने में गोली मार गार्ड ने कर दी हत्या, वजह हैरान कर देगी

गाजियाबाद के लोनी में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक की गार्ड ने गोली मारकर की हत्या. छुट्टी को लेकर चल रहे विवाद में आरोपी गार्ड रवींद्र हुड्डा ने बैंक के अंदर मारी गोली। वारदात के बाद आरोपी फरार.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News:सांकेतिक तस्वीर
Ghaziabad News:सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. बलराम नगर इलाके में पंजाब एंड सिंध बैंक में तैनात एक गार्ड रवींद्र हुड्डा ने बैंक मैनेजर अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के पीछे की वजह चौंकाऊ है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, गार्ड का मैनेजर से छुट्टी ना मिलने को लेकर कोई विवाद हुआ था. इसी खुन्नस में उसने मैनेजर के सामने जाकर सीधे सर्विस गन से उनकी छाती में गोली मार दी. आनन-फानन में मैनेजर अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.