लेटेस्ट न्यूज़

पेपर लीक रोकने के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स, कौन हैं नंदन नीलेकणी जिन्हें PM मोदी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

PM Modi Instagram Video on Educational Reform: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने परीक्षाओं में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए एक हाई पावर टास्क फोर्स के गठन का फैसला लिया है. यह विशेष टास्क फोर्स की जिम्मेदारी मशहूर टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी को सौंपी गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
PM Modi and Nandan M. Nilekani
social share
Google CTA

PM Modi Instagram Video on Educational Reform: पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने छात्रों के भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया जिन लोगों ने पेपर लीक करके विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें जेल में डाल दिया गया है. आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन किया जा चुका है. इसके साथ ही सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए सोमवार को संसद में नया कानून भी लाने जा रही है. पीएम मोदी ने जानकारी दी है कि सरकार ने परीक्षाओं में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए एक हाई पावर टास्क फोर्स के गठन का फैसला लिया है. यह विशेष टास्क फोर्स की जिम्मेदारी मशहूर टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी को सौंपी गई है. आइए जानते हैं कौन है नंदन नीलेकणी.