लेटेस्ट न्यूज़

Moradabad Politics News: 2027 की जंग का बिगुल, मुरादाबाद में ओवैसी बोले- अब अपनी ताकत खुद बनाइए, सपा-भाजपा पर साधा तीखा निशाना

Asaduddin Owaisi AIMIM Rally News: मुरादाबाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए सपा और भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने जनता से अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने और एआईएमआईएम का समर्थन करने की अपील की. साथ ही शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे उठाए.

ADVERTISEMENT

2027 की जंग का बिगुल, मुरादाबाद में ओवैसी बोले- अब अपनी ताकत खुद बनाइए, सपा-भाजपा पर साधा तीखा निशाना
2027 की जंग का बिगुल, मुरादाबाद में ओवैसी बोले- अब अपनी ताकत खुद बनाइए, सपा-भाजपा पर साधा तीखा निशाना
social share
Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुरादाबाद में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने जनता से अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने और आगामी चुनाव में एआईएमआईएम का समर्थन करने की अपील की.

सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वर्षों से लोग दूसरों को सत्ता तक पहुंचाने के लिए वोट देते रहे हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. उन्होंने लोगों से केवल मतदाता नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया. उनका कहना था कि जागरूक समाज ही बेहतर शिक्षा, रोजगार और विकास सुनिश्चित कर सकता है.ओवैसी ने जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया.

 उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही यूनिवर्सिटी को नियमित करने की बात की जा रही है, जबकि सत्ता में रहने के दौरान ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने इसे चुनावी राजनीति करार दिया.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भी हमला बोलते हुए ओवैसी ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र में मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों को जारी नोटिसों का मुद्दा उठाया. उन्होंने सवाल किया कि दशकों पुराने धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई किस आधार पर की जा रही है. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए.

रैली के दौरान ओवैसी ने कहा कि अन्याय और कथित भेदभाव के खिलाफ उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी. उन्होंने समर्थकों से संगठित होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम को मजबूत करने की अपील की.