मेरठ की 2 लापता बहनें पुलिस को मुंबई में मिली तो पता चली कोरियन सॉन्ग को लेकर हैरान कर देने वाली बात
UP News: मेरठ की 2 सगी बहनें लापता हो गईं थीं. अब पुलिस ने दोनों को सुरक्षित मुंबई से बरामद किया है. इसके बाद जो कहानी सामने आई है, उसने पुलिस को भी चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मेरठ में 10 मार्च के दिन 2 बहने घर से लापता हुई थी. इसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. बता दें कि अब पुलिस ने मेरठ की इन दोनों बहनों को मुंबई में बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों को मुंबई के एक होटल से सुरक्षित बरामद किया है. इसके बाद पुलिस दोनों को मेरठ वापस ले आई है. मुंबई जाने के पीछे दोनों ने जो वजह बताई है, अब वह सभी को चौंका रही है.