लखनऊ में स्टंट और रील बनाने के चक्कर में SDO के बेटे की मौत! बुलेट और स्कूटी की टक्कर का वीडियो वायरल
Lucknow Stunt Accident: लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्टंट बाजी और रील बनाने के जुनून ने एक नाबालिग की जान ले ली. 100 की रफ्तार पर स्कूटी से टकराई बुलेट. देखिए ग्राउंड जीरो से यह रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में रील बनाने और स्टंट करने के चक्कर में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की जान चली गई. मृतक बिजली विभाग के एक अधिकारी (SDO) का बेटा था. आपको बता दें कि 15 मार्च 2026 की सुबह बाराबंकी के रहने वाले नैतिक (17 वर्ष) अपने भाई और दोस्तों के साथ बुलेट से जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्टंट कर रहा था.