शादीशुदा इंस्पेक्टर गौरव शर्मा ने निदा को घर बुलाया, अगली सुबह महिला के शरीर पर नहीं थे कपड़े, आगे की कहानी हिला देगी
Inspector Gaurav Sharma:लखीमपुर खीरी के इंस्पेक्टर गौरव शर्मा की दो शादियों का मामला गरमाया. पीड़िता निदा मलिक नाम की एक महिला ने इंस्पेक्टर गौरव शर्मा पर शादीशुदा होते हुए भी शादी करने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Inspector Gaurav Sharma:लखीमपुर खीरी जिले के एसपी ऑफिस में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर गौरव शर्मा घरवाली और बाहरवाली एक महिला के चक्कर में बुरे फंस चुके हैं. गौरव शर्मा के खिलाफ निदा मलिक नाम की एक महिला ने शादीशुदा होते हुए भी उससे निकाह करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही निदा ने ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे बहाने से दोस्त के घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई. अगले दिन जब उसकी नींद खुली तो उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. इसके बाद निदा ने गौरव पर निकाह करने का दबाव बनाया जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली. इस बीच निदा को पता चला की गौरव पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. यह जानते ही निदा के पैरों तले जमीन खिसक गई. अब निदा ने एसपी ऑफिस में गौरव शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया है.