लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 17 मार्च से पलट जाएगा मौसम... अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा हाल

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम का लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. तराई और मध्य जिलों में बारिश से पारा गिर गया है. 16 मार्च तक रहेगा असर, 19 मार्च से फिर शुरू होगा प्रदेश में बारिश का नया दौर.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. उत्तरी पंजाब पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है. इसके प्रभाव से राज्य के उत्तरी तराई क्षेत्रों और मध्यवर्ती जिलों में बीती रात से ही गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, जिससे अधिकांश इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.