UP चुनाव 2027: राहुल गांधी का 'दलित कार्ड', कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग, क्या मायावती के किले में लगेगी सेंध?
Kanshi Ram Bharat Ratna: क्या 2027 के चुनाव से पहले राहुल गांधी ने सही चाल चल दी है? कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग और कांग्रेस की दलितों की ओर वापसी की कोशिशों का उत्तर प्रदेश की राजनीति पर क्या होगा असर? देखिए विस्तृत रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से जोर पकड़ने लगी है, और इस बार सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के निशाने पर दलित वोट बैंक, विशेष रूप से जाटव समुदाय है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कांशीराम को 'भारत रत्न' देने की मांग और उनके दलित विमर्श ने राज्य की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है. राहुल गांधी ने लखनऊ में कांशीराम को एक महान नेता बताया और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें 'भारत रत्न' देने की मांग की. राहुल गांधी ने दबी जुबान में स्वीकार किया कि कांग्रेस के शासनकाल में दलितों को वह सम्मान और अधिकार नहीं मिले जिसके वे हकदार थे.