लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी आदित्यनाथ को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया! इसके बाद क्या करने वाले हैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद?

वाराणसी लौटे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें हिंदू होने का प्रमाण देने की चुनौती दी है. गोहत्या और मांस निर्यात के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए शंकराचार्य ने 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया है.

ADVERTISEMENT

Avimukteshwarananda and cm yogi
Avimukteshwarananda and cm yogi
social share
Google CTA

Shankaracharya Avimukteshwarananda: प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के मौनी अमावस्या स्नान के दौरान धरने पर बैठने के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद वाराणसी अपने विद्या मठ आ चुके हैं. इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने गोहत्या और मांस निर्यात का मुद्दा उठाते हुए सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना होगा.शंकराचार्य के इस बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है.