लेटेस्ट न्यूज़

टॉर्च को शराब की बोतल समझ लगा घटाघट पीने... जालौन में पुलिसवाले का वीडियो वायरल हुआ तो सामने आई ये कहानी

UP News: जालौन पुलिस का अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है. टॉर्च को शराब की बोतल समझकर मुंह से लगाने लगा सिपाही? पुलिस ने दी सफाई और कहा कि सिपाही बेहोश हो रहा था और पानी मांग रहा था.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
Google CTA

जालौन जिले की पुलिस पर मीम्स बन रहे हैं. पुलिस का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी टॉर्च को शराब की बोतल समझकर उसे मुंह से लगाने की कोशिश करता नजर आया है. लेकिन इस खबर की पूरी कहानी क्या है, कहां से इस मामले की शुरुआत हुई? आइए आपको सिलसिलेवार तरीके से पूरी जानकारी देते हैं.