लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 31 जनवरी को इन जिलों में जमकर पड़ेगा कोहरा, देखें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

UP Weather Update: आज यानी 31 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट. तराई इलाकों में विजिबिलिटी होगी कम, जानिए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब कोहरे का सितम एक बार फिर गहराने लगा है. मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए चेतावनी दी है कि 31 जनवरी को प्रदेश के तराई और सीमावर्ती इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है. घने कोहरे की चादर की वजह से न केवल यातायात प्रभावित होने की आशंका है, बल्कि ठिठुरन भी बढ़ने वाली है. प्रशासन ने इन इलाकों में वाहन चलाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं, शनिवार को यूपी के किन हिस्सों में कोहरे का पहरा रहने वाला है.