लेटेस्ट न्यूज़

44 साल का बेटा निशांत ठाकुर अपनी 70 साल की बीमार मां के लिए बन गया जल्लाद, लात-घूसों से पीट-पीटकर कर दिया ये हाल

Ghaziabad Mother-Son Dispute: गाजियाबाद में 44 वर्षीय निशांत ठाकुर ने अपनी 70 वर्षीय बीमार मां को बेरहमी से पीटा, जो CCTV में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि बहन निशा की मदद से वीडियो की सच्चाई सामने आई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghaziabad Mother-Son Dispute: मां वह शब्द जिसमें दुनिया की सारी ममता, त्याग और दुआएं समाई होती हैं. जिसने नौ महीने कोख में रखकर जन्म दिया, अपने हिस्से की रोटी भी बच्चे को खिलाई, रातों की नींद और उम्र भर का सुकून कुर्बान कर दिया. लेकिन क्या हो जब वही बेटा, जिसे उंगली पकड़कर चलना सिखाया, बुढ़ापे में उसी मां के लिए जल्लाद बन जाए. गाजियाबाद से सामने आई ये तस्वीरें और वीडियो इंसानियत को झकझोर देने वाले हैं. बेड पर बैठी एक बीमार बुजुर्ग महिला को उसका ही बेटा लात-घूंसों से पीट रहा है. ये दृश्य देखने वालों की आंखें भर आईं और दिल कांप उठा. रिश्तों की इस गिरती सूरत ने समाज को कटघरे में खड़ा कर दिया है.