UP Weather Update: आज यूपी में होगी मूसलाधार बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Update: यूपी में 1 फरवरी को मौसम का यू-टर्न. 30 से ज्यादा जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी. आगरा, नोएडा और मेरठ में तेज हवाओं का अलर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब कुदरत का दोहरा प्रहार होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 1 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है.