लेटेस्ट न्यूज़

कई किलोमीटर तक मनचलों ने किया पीछा! BMW जैसी लग्जरी गाड़ियों की मालकिन और 5 मिलियन फॉलोअर्स वाली नीतू बिष्ट की कहानी

Who is Neetu Bisht: नीतू बिष्ट सोशल मीडिया की जानी-मानी इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन और यूट्यूब पर 38.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हाल ही में दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर उनके साथ हुई पीछा और छेड़छाड़ की घटना ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Who is Neetu Bisht: सोशल मीडिया की दुनिया में नीतू बिष्ट किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. करोड़ों दिलों पर राज करने वाली नीतू बिष्ट एक ऐसी डिजिटल क्रिएटर हैं, जिन्होंने फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है. इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक उनकी मौजूदगी इतनी मजबूत है कि उनका हर वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचता है. हाल ही में दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर उनके साथ हुई एक गंभीर घटना ने न केवल उनके फैंस को झकझोर दिया बल्कि हाई-टेक शहरों में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.