लेटेस्ट न्यूज़

सिलेंडर पकड़कर फूट-फूट कर रोए सपा नेता, फिर रख दी ऐसी मांग कि मच गया बवाल

Gorakhpur SP Protest: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी ने LPG गैस संकट के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया, जिसमें नेता सिलेंडर पकड़कर रोते नजर आए. वहीं, सपा नेता फिरोज खान की ईद की नमाज के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग ने इस मुद्दे को और चर्चा में ला दिया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Gorakhpur SP Protest: गोरखपुर से सामने आया एक ऐसा वीडियो जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. एक नेता हाथ में गैस सिलेंडर पकड़े फूट-फूट कर रो रहा है और कह रहा है कि मेरा सिलेंडर खत्म हो गया. ये सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई और आम जनता की परेशानी को दिखाने की कोशिश है. इस अनोखे अंदाज में किया गया विरोध लोगों का ध्यान खींच रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, इसी बीच एक और बयान ने इस पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है.