इंजेक्शन देकर डॉक्टर सुलेमान ने लड़की को कर दिया बेहोश, फिर सुबह इस हाल में खुली नींद
मुजफ्फरनगर न्यूज़: डॉक्टर सुलेमान पर 21 साल की युवती ने लगाया रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप. इंजेक्शन देकर बेहोश करने और अश्लील वीडियो बनाकर 14 महीने तक शोषण करने का दावा.
ADVERTISEMENT
यह कहानी भरोसे के कत्ल और एक रसूखदार डॉक्टर की काली करतूतों की है. मुजफ्फरनगर की एक युवती ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर सुलेमान और उनकी पत्नी आबिदा ने उसे अपने घर में मदद के बहाने काम पर रखा. लेकिन उनकी नीयत कुछ और ही थी. युवती के मुताबिक, इलाज के नाम पर उसे बेहोश किया गया और फिर उसकी गरिमा के साथ खिलवाड़ कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई. पिछले 14 महीनों से वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसका लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया जा रहा था. जब पुलिस ने शुरू में कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई और इंसाफ न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.