लेटेस्ट न्यूज़

मोनालिसा की शादी कंट्रोवर्सी में नया एंगल लेकर आईं वकील नाजिया इलाही

Monalisa Bhosle Marriage News: महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले की शादी पर मचा बवाल! परिवार ने लगाया अपहरण का आरोप, वहीं वकील नाजिया इलाही ने इसे बताया लव जिहाद. जानिए क्या अब जेल जाएगा फरमान?

ADVERTISEMENT

social share
google news

प्रयागराज महाकुंभ में 'वायरल गर्ल' के नाम से चर्चित हुई मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मोनालिसा ने बागपत के रहने वाले फरमान से शादी की है, जिसे उनके परिवार ने 'अपहरण' और 'बहलाने-फुसलाने' का मामला बताया है. मोनालिसा के पिता जय भोसले और माता लता भोसले ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (मंडलेश्वर) में पुलिस को एफआईआर (FIR) दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. परिवार का दावा है कि उनकी बेटी को फंसाया गया है और उन्हें उससे मिलने या बात करने नहीं दिया जा रहा है. मोनालिसा के फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी परिवार के साथ इस कानूनी लड़ाई में शामिल हैं.