UP Weather Update: यूपी में मौसम का डबल अटैक, IMD ने 19 मार्च को इन जिलों में ओले और बारिश का जारी किया अलर्ट
UP Weather Update March 19:उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा समेत पश्चिमी यूपी में बिजली गिरने की चेतावनी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update:उत्तर प्रदेश के आसमान पर आज बादलों का पहरा है और कई जिलों में कुदरत का डबल अटैक होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और मध्य इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं कुछ इलाके में ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से चल रही तेज हवाओं ने गर्मी से राहत तो दी है. लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. विभाग ने ओलों के साथ-साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है.