लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी से संबंध के शक में पति गुलफाम ने शाहिद के साथ जो किया वो जानकर हिल जाएंगे

Kanpur Crime News: पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में गुलफाम ने रिश्तेदार शाहिद पर किया जानलेवा हमला. धारदार हथियार से वार के बाद ज्वलनशील पदार्थ से जलाने की कोशिश.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Kanpur Crime News: कानपुर की तंग गलियों में बुधवार को जो हुआ उसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. यह कहानी एक ऐसे शक की है जिसने न केवल एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया बल्कि एक गहरे भरोसे को भी खून से नहला दिया. आरोपी गुलफाम को अपनी पत्नी और रिश्तेदार शाहिद के बीच नाजायज संबंधों का शक था. इसी शक की आग में झुलस रहे गुलफाम ने एक खौफनाक साजिश रची और शाहिद के कारखाने में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने पहले धारदार हथियार से वार किया और फिर शाहिद पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर उसे आग के हवाले करने की कोशिश की. बुरी तरह झुलसे शाहिद को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है.जबकि पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है.