लेटेस्ट न्यूज़

बीच सड़क पर छोड़ दिया गया हैंडपंप, मीरजापुर का ये पूरा मामला हैरान कर देगा

मिर्जापुर में सड़क चौड़ी करने के दौरान बीच सड़क पर हैंड पंप रह गया है जिससे दुर्घटना का खतरा है. अधिकारी इसे हटाने लगे हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मीरजापुर में सरकारी सिस्टम की एक बड़ी लापरवाही पॉइंट ब्लैंक शो के जरिए सामने आई है. माँ विंध्यवासिनी मंदिर को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण के दौरान अधिकारियों और ठेकेदारों ने ऐसी जल्दबाजी दिखाई कि सड़क के किनारे लगे 20 साल पुराने हैंडपंप को उखाड़े बिना ही उसके चारों ओर सड़क बना दी.नतीजा यह हुआ कि हैंडपंप सड़क के बीचों-बीच आ गया जिससे यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की जान पर बन आई. यूपी Tak की टीम ने जब इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और अधिकारियों से तीखे सवाल पूछे तब जाकर कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागा और मिस्त्रियों को बुलाकर हैंडपंप हटाने का काम शुरू किया गया.