लेटेस्ट न्यूज़

मेजर ने कैप्टन संग लिए सात फेरे... मधुर चौधरी और ज्योति सौरोत की शादी में हुआ एक ऐसा काम जिसकी खूब है चर्चा

सहारनपुर में मेजर और कैप्टन की अनोखी शादी. बिना दहेज सिर्फ 1 रुपये का शगुन लेकर मेजर मधुर चौधरी ने रचाया विवाह. पिता ने समाज को दिया बेटियों को पढ़ाने का संदेश.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

सहारनपुर के मीरपुर गांव में हुई एक शादी की चर्चा हर जुबान पर है. चर्चा की वजह कोई शाही इंतजाम नहीं बल्कि दूल्हे के परिवार का वो फैसला है जिसने एक बड़ी नजीर पेश की है. सेना से रिटायर्ड और आर्य जाट समाज विकास समिति के संयुक्त सचिव चौधरी ओमपाल सिंह के बेटे मेजर मधुर चौधरी ने 16 मार्च 2026 को ब्रजमंडल की रहने वाली ज्योति सौरोत के साथ शादी की. ज्योति भी भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर तैनात हैं.