लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या की सड़कों का हाल बेहाल! गड्ढों और जलभराव से जनता परेशान, प्रशासन पर उठे सवाल

Ayodhya Road Condition: अयोध्या में सीवर लाइन के नाम पर खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से लोग परेशान हैं. जलभराव के कारण घरों में पानी घुस रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

अयोध्या में बुनियादी सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. शहर के कई इलाकों में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें तो खोदी गईं, लेकिन काम खत्म होने के बाद उनकी मरम्मत ठीक से नहीं की गई. नतीजा यह है कि अयोध्या की सड़कें गड्ढों और टूटी ईंटों के मलबे में तब्दील हो गई हैं, जो पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं.