लेटेस्ट न्यूज़

सिपाही ने खोली 'ड्यूटी वसूली' की पोल! IPS अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, CM योगी से लगाई न्याय की गुहार

लखनऊ पुलिस लाइन में सिपाही सुनील शुक्ला ने भ्रष्टाचार और ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अधिकारियों पर संगठित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन से भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खाकी को दागदार कर दिया है. यहाँ तैनात सिपाही सुनील शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस महकमे के भीतर चल रहे 'संगठित वसूली' के खेल का पर्दाफाश करने का दावा किया है.