पीलीभीत में 'शराब' पर संग्राम... महिलाओं ने तोड़ीं बोतलें, तहसीलदार की टीम पर बोला हमला
Pilibhit Liquor Shop Protest: पीलीभीत के बूंदी भूड़ गांव में शराब की दुकान खोलने पर बवाल. महिलाओं ने आबकारी विभाग की गाड़ियां तोड़ीं और अधिकारियों पर किया हमला. पुलिस ने किया लाठीचार्ज.
ADVERTISEMENT
पीलीभीत जिले के माधोटंडा क्षेत्र के बूंदी भूड़ गांव में शराब की दुकान खोलने को लेकर ग्रामीण और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं. लंबे समय से चल रहा शांतिपूर्ण विरोध उस समय हिंसक हो गया जब आबकारी विभाग की टीम पुलिस बल के साथ जबरन दुकान खुलवाने पहुंची.