समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका, 30 नेता पार्टी छोड़ इस दल में हुए शामिल
UP News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आलम समेत करीब 30 पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी छोड़कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम लिया है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav File photo
UP Politics News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आलम समेत करीब 30 पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी छोड़कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम लिया है. बता दें लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर की मौजूदगी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. पार्टी में शामिल होने वालों में कई जिलों के नेता और सामाजिक संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद रहे.