Saharanpur POCSO Case: सहारनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग से अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur News: थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार मुख्य आरोपी कलीम को दबोचा. पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित यह अपराधी लंबे समय से चकमा दे रहा था. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur police arrest accused in minor kidnapping and rape case
Saharanpur News: थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी को कल्सिया रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान कलीम पुत्र फुरकान उर्फ काला निवासी इस्लाम नगर थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है.