Ballia Crime News: बलिया में अपहरण व दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
Ballia rape case: चितबड़ागांव थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी सोनू राजभर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के चंगुल से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया. आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Ballia Crime
Ballia rape case: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में चितबड़ागांव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के चंगुल से नाबालिक पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है.