लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश-ममता मुलाकात: 'आप हारी नहीं हैं दीदी'... कोलकाता पहुंच अखिलेश यादव जताई ये चिंता

Akhilesh Yadav meets Mamata: अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद ममता बनर्जी से मुलाकात कर गठबंधन को मजबूत किया और देश की लोकतंत्र रक्षा की दिशा में अपने विचार साझा किए.

ADVERTISEMENT

social share
google news

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव ममता बनर्जी से मिलने उनके आवास पहुंचे. यहां ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश यादव का स्वागत किया. इस मुलाकात के दौरान अखिलेश ने ममता बनर्जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी राजनीतिक इच्छाशक्ति की जमकर सराहना की.