इन शहरों के 30 नेताओं ने सपा छोड़ दूसरी पार्टी का थामा दामन, चुनाव से पहले बढ़ गईं अखिलेश यादव की मुश्किलें!
UP Politics News: दिल्ली, गाजियाबाद, बिजनौर, शाहदरा, प्रतापगढ़, अमरोहा और लखनऊ समेत कई जिलों से जुड़े करीब 30 नेताओं, ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी छोड़कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का दामन थाम लिया है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav File Photo
UP Politics News: दिल्ली, गाजियाबाद, बिजनौर, शाहदरा, प्रतापगढ़, अमरोहा और लखनऊ समेत कई जिलों से जुड़े करीब 30 नेताओं, ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी छोड़कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का दामन थाम लिया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. पार्टी छोड़ने वालों में सपा के राष्ट्रीय सचिव जावेद आलम का नाम भी शामिल है.लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर की मौजूदगी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस दौरान सुभासपा नेताओं ने दावा किया कि पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और अलग-अलग जिलों से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं.