लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में मिला लोकगायिका लाडकुंवर कुशवाहा का शव, बॉडी देख हर कोई कांपा, सुनसान नदी किनारे हुआ क्या था?

Jhansi Murder Case: उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ ग्राम पंचायत पठाकरका के माते खिरक और चौकरी के बीच सुनसान नदी किनारे एक महिला का बुरी तरह जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

ADVERTISEMENT

लाडकुंवर कुशवाहा उर्फ लवली मौर्या (File Photo)
लाडकुंवर कुशवाहा उर्फ लवली मौर्या (File Photo)
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ ग्राम पंचायत पठाकरका के माते खिरक और चौकरी के बीच सुनसान नदी किनारे एक महिला का बुरी तरह जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका की पहचान 45 वर्षीय लोकगीत गायिका लाडकुंवर कुशवाहा उर्फ लवली मौर्या के रूप में हुई है. शुक्रवार सुबह जब स्थानीय किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने नदी के पास बंध पर जलने के निशान देखे. पास जाने पर वहाँ एक महिला का अधजला शव मिला. शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि शरीर लगभग राख बन चुका था और हाथ-पैर अलग पड़े थे. ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुँची.