NCRB Data 2024: यूपी में घटा अपराध का ग्राफ, हत्या और महिला अपराध में बाकी राज्यों से बेहतर स्थिति... दिल्ली में क्राइम रेट सबसे ज्यादा
ADVERTISEMENT
NCRB Data 2024: एनसीआरबी 2024 के आंकड़ों के अनुसार यूपी का अपराध दर 181.3 से घटकर 180.2 हो गया है. हत्या और महिला सुरक्षा के मामले में यूपी की रैंकिंग में सुधार हुआ है.
एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में पूरे भारत में कुल 35,44,608 आपराधिक मामले दर्ज किए गए. उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कुल 4,30,552 मुकदमे दर्ज हुए हैं. राहत की बात यह है कि यूपी का अपराध दर (Crime Rate) पिछले वर्ष के 181.3 से घटकर अब 180.2 रह गया है. बता दें कि अपराध दर की गणना प्रति 1,00,000 की आबादी पर की जाती है.
