लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 26 जून को जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने बताया किन-किन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार तेज होने वाली है. मौसम विभाग ने 26 जून को कई जिलों में बारिश और पूर्वी यूपी में लू का अलर्ट जारी किया है. 29 जून के बाद बारिश बढ़ने और तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं और अगले 3-4 दिनों में इसके राज्य के कुछ और हिस्सों में दस्तक देने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के दोनों संभाग पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. हालांकि जहां एक तरफ कुछ जिलों को बारिश से राहत मिली है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है. मौसम विभाग ने 26 जून को भी राज्य के कई जिलों में छिटपुट बारिश और पूर्वी यूपी में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है