लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में घर के अंदर मिला युवक का शव, 5 साल के मासूम ने कहा- 'मम्मी ने तकिए से मुंह दबाया'

बिजनौर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है. जबकि पांच साल के बेटे के बयान ने मामले को नया मोड़ दे दिया. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

ADVERTISEMENT

Bijnor Crime News: सांकेतिक तस्वीर
Bijnor Crime News: सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाइपुरा उर्फ जूझारपुरा में 26 साल के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर के भीतर युवक का शव मिलने के बाद जहां इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी कमेंद्री पर ही हत्या का संगीन आरोप लगाया है. इस पूरे मामले ने तब बेहद हैरान करने वाला मोड़ ले लिया जब मृतक के 5 साल के बेटे ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने सरेआम दावा किया कि उसकी मां ने ही तकिए से मुंह दबाकर उसके पिता की जान ली है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है.