लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में NH-31 पर NHAI ने चलाया बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटने से अब बेहतर होगी ट्रैफिक व्यवस्था

उन्नाव-लालगंज खंड NH-31 पर प्रशासन और NHAI ने संयुक्त अभियान चलाकर हाईवे किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया. सेमरी गांव में हुई इस कार्रवाई के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने, सड़क सुरक्षा बढ़ने और यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित और जाम मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कानपुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई (PIU) ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर एक बड़ा अभियान चलाया है. इस संयुक्त कार्रवाई के तहत उन्नाव-लालगंज खंड NH 31 पर सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.