लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अमेठी में रिसेप्शन में हुए खूनी संघर्ष का खुलासा, युवक की हत्या में नामजद 5 अभियुक्त गिरफ्तार, युवती भी शामिल

Amethi Crime News: अमेठी के कमरौली क्षेत्र में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवती समेत 5 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डांस के दौरान बच्चे की शर्ट फटने से शुरू हुआ झगड़ा हिंसक संघर्ष में बदल गया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फरसा, लाठी और बांस का डंडा बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

अमेठी में रिसेप्शन में हुए खूनी संघर्ष का खुलासा, युवक की हत्या में नामजद 5 अभियुक्त गिरफ्तार, युवती भी शामिल
अमेठी में रिसेप्शन में हुए खूनी संघर्ष का खुलासा, युवक की हत्या में नामजद 5 अभियुक्त गिरफ्तार, युवती भी शामिल
social share
google news

Amethi News: अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में दो दिन पहले रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवती समेत 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा, लाठी और बांस का डंडा बरामद हुआ है. दो दिन पहले डांस के दौरान बच्चे की शर्ट फटने पर शुरू हुआ विवाद परिजनों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया था. मारपीट में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है.