लव मैरिज के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे दामाद विष्णु यादव की हत्या, दबंग ससुर तीर्थराज के पावर की चर्चा
आशियाना में दामाद विष्णु यादव की पीट-पीटकर हत्या. लव मैरिज से नाराज ससुर तीर्थराज सिंह पर हत्या का आरोप. 4 साल पहले की थी शादी, पहली बार ससुराल पहुंचने पर हुआ कांड. पुलिस ने ससुर, सास और सालियों समेत 7 लोगों को लिया हिरासत में.जानें पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
Lucknow Crime News:प्रतापगढ़ का रहने वाला विष्णु यादव जिसने 4 साल पहले समाज और परिवार की परवाह किए बिना साक्षी सिंह से लव मैरिज की थी. उसे क्या पता था कि पहली बार ससुराल जाना उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा. 17 मार्च की रात जब विष्णु अपनी पत्नी और 2 साल की मासूम बच्ची के साथ लखनऊ स्थित ससुराल पहुंचा तो वहां स्वागत के बजाय मौत उसका इंतजार कर रही थी. आरोप है कि ससुर तीर्थराज सिंह जो खुद को अधिवक्ता बताता है और इलाके में अपनी दबंगई के लिए जाना जाता है ने अपने परिवार के साथ मिलकर विष्णु को मौत के घाट उतार दिया. यह पूरी वारदात विष्णु की पत्नी साक्षी के सामने हुई जिसने अपनों के खिलाफ जाकर विष्णु का हाथ थामा था.