Facebook पर पत्नी के आशिक का पोस्ट देखकर घबराकर बोला पति राजकुमार- ले जाओ मेरी बीवी
पत्नी की बेवफाई और 'नीले ड्रम' में सीमेंट भरकर मारने की धमकी से डरा पति. राजकुमार ने खुद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी मुकेश के साथ विदा किया.सोशल मीडिया पर अवैध संबंधों और धमकियों के बाद महिला मेडिएशन सेंटर में हुआ फैसला.जानें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT
क्या कोई पति अपनी पत्नी को खुद अपने हाथों से उसके प्रेमी के साथ विदा कर सकता है? बुलंदशहर के राजकुमार की कहानी कुछ ऐसी ही है. 7 साल की शादी और एक बच्चे के बाद राजकुमार की जिंदगी में उस वक्त तूफान आ गया जब उसे अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला. बात सिर्फ धोखे तक सीमित नहीं रही, बल्कि आरोप है कि पत्नी ने राजकुमार और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी. फेसबुक पर 'नीले ड्रम और सीमेंट' वाली पोस्ट देखकर राजकुमार इस कदर डर गया कि उसे अपनी जान बचाने का यही एक रास्ता सूझा कि वह अपनी पत्नी को उसकी मर्जी के मुताबिक प्रेमी के साथ जाने दे. महिला मेडिएशन सेंटर में सबकी मौजूदगी में पति ने भारी मन और सुरक्षा की चिंता के बीच अपनी पत्नी को विदा कर दिया.