चाय बेचने वाले इटावा के महावीर को मिला 1 लाख 60 हजार का बिजली बिल, उन्हें आया हार्ट अटैक और चली गईं परिवार की खुशियां
UP News: यूपी के इटावा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चाय बेचने वाले महावीर को 1 लाख 60 हजार का बिजली बिल मिला. इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: इटावा के महावीर नगर में शिवपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे. 3 महीने पहले ही उन्होंने स्मार्ट मीटर लगवाया था. वह चाय बेचते थे और उसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. मगर अब महावीर इस दुनिया में नहीं रहे और उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिवार का कहना है कि एक बिजली के बिल की वजह से उनके घर की खुशियां खत्म हो गई हैं और महावीर की मौत हो गई.