Union Budget 2026: 5 वर्षों के लिए बायोफार्मा शक्ति के लिए 10000 करोड़ रुपये का ऐलान, इस सेक्टर्स में मिलेंगी जॉब
Biopharma Shakti Yojana Budget 2026: बजट 2026 में सरकार ने ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत 5 साल में 10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस योजना से भारत बायोफार्मा और बायोटेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनेगा और युवाओं के लिए बायोटेक, एआई और हेल्थकेयर सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर खुलेंगे.
ADVERTISEMENT

Biopharma Shakti Yojana Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में देश के स्वास्थ्य और तकनीकी भविष्य को बदलने वाला एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है. सरकार ने 'बायोफार्मा शक्ति' (Biopharma Shakti) योजना की घोषणा की है, जिसके तहत अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह योजना न केवल भारत को दवाओं के मामले में आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि बायोटेक्नोलॉजी और एआई (AI) के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए रोजगार का महासागर भी खोलेगी.